टेंडर से पहले निर्माण मालीघोरी जंबूरी पर उठे गंभीर सवाल

राज्य: छत्तीसगढ़
जिला: बालोद
जिला ब्यूरो: के पी चंद्राकर
छत्तीसगढ़ में बालोद जिला के ग्राम मालीघोरी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय रोवर–रेजर जंबूरी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जेम पोर्टल पर टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय स्तर पर चल रहे निर्माण कार्य की तस्वीरें और गतिविधियां इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि ठेका पहले ही तय कर लिया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन निषाद ने इस पूरे मामले को नियमों का खुला उल्लंघन बताया है।


उनका कहना है कि यह सामान्य वित्तीय नियमों और जेम पोर्टल की शर्तों के खिलाफ है।सबसे अहम सवाल नोडल अधिकारी हिमांशु मिश्रा की भूमिका को लेकर है। जब मौके पर मशीनें और मजदूर मौजूद थे, तब जिम्मेदार अधिकारी को जानकारी न होने की बात कहना कई सवाल खड़े करता है।फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि इस मामले में जांच होती है या आरोप केवल फाइलों में दबकर रह जाते हैं।




