छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, बलरामपुर में ओस जमी बर्फ; 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

हिमालय से आ रहीं बर्फीली हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेज हो गया है। सूरज ढलते ही तापमान तेजी से गिर रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सरगुजा संभाग में ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में पैरावट पर जमी ओस अब बर्फ में तब्दील होने लगी है। यहां रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों में दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती ठंड लोगों की सेहत के लिए भी चुनौती बन रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button