जशपुर

डूमरबहार में दहशत का साया: जंगली दंतेल हाथी का तांडव, वन अमले पर भी किया हमला

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर
13/01/2026

जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत डूमरबहार इलाके में एक जंगली दंतेल हाथी ने बीती रात भारी उत्पात मचाकर इलाके में दहशत फैला दी। हाथी ने रिहायशी और शासकीय परिसरों को निशाना बनाते हुए घंटों तांडव किया।

बीती रात लोनर यानी अकेला घूम रहा दंतेल हाथी डूमरबहार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में घुस गया। हाथी ने यहां जमकर तोड़फोड़ मचाते हुए मिनी राइस मिल, मुर्गी घर और मुख्य गेट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की गश्ती टीम पर भी हाथी ने हमला करने की कोशिश की, हालांकि वन कर्मी सतर्कता से पीछे हटे और बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि यह लोनर दंतैल हाथी स्वभाव से बेहद आक्रामक है और बीते 11 दिनों से क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है। हाथी की गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग रातों को घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।

वन विभाग की टीम हाथी की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button