छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

होली में शर्मनाक हरकत: नाबालिगों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा / लोकेशन-जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में होली के दौरान एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। मामले में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, घटना 3 मार्च की रात ग्राम सुकली की है। होली उत्सव के दौरान आरोपी सोनू दरवेश अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर डांस कर रहा था। इसी दौरान तीन नाबालिग बच्चे भी वहां डांस करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को दबावपूर्वक पिला दी, जिससे बच्चों की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी। इसके बाद परिजनों ने बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में बच्चों और परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने आरोपी सोनू दरवेश, उम्र 34 वर्ष, निवासी इंदिरा आवास वार्ड नंबर 4 भाटापारा सुकली को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास भी जब्त किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button