एंटरटेनमेंट

शम्मी कपूर ने कई भाषाओं में किया था प्यार का इज़हार, राइटर बीना रमानी का खुलासा—‘परिवार के डर से जवाब नहीं दे पाई’

दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर को लेकर लेखिका बीना रमानी ने एक भावुक और निजी खुलासा किया है। ANI को दिए इंटरव्यू में बीना रमानी ने बताया कि उनका और शम्मी कपूर का रिश्ता बेहद गहरा था, लेकिन सामाजिक बंदिशों और पारिवारिक दबाव के कारण यह प्यार अधूरा रह गया।

बीना रमानी ने कहा कि जब वह पहली बार भारत आई थीं, तब परिवार के सख्त नियम उनके और शम्मी कपूर के बीच सबसे बड़ी दीवार बने। उन्होंने याद किया कि पहली मुलाकात कपूर परिवार के चेंबूर स्थित घर में हुई थी, जहां शम्मी कपूर ने उनकी आंखों में देखकर कुछ कहना चाहा, लेकिन वह नजरें झुका बैठीं।

बीना के मुताबिक, दूसरी मुलाकात जुहू के पृथ्वी थिएटर में हुई। वहीं शम्मी कपूर ने उनसे कई भाषाओं में अपने प्यार का इज़हार किया, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सकीं। उन्होंने कहा, “वो एक अलग ही तरह का प्यार था, जो शब्दों से ज्यादा एहसासों में था।”

बीना रमानी ने शम्मी कपूर की असल शख्सियत पर भी बात की। उन्होंने बताया कि पर्दे पर ‘याहू’ इमेज वाले शम्मी कपूर असल जिंदगी में बेहद शांत, संवेदनशील और सम्मान देने वाले इंसान थे। उनका रिश्ता रोमांस से ज्यादा बातचीत, कविता और सपनों तक सीमित था, जो हमेशा दिल में रह गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button