Share Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में हल्की कमजोरी, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

शेयर बाजार में शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हल्की कमजोरी देखने को मिली। निवेशकों की सतर्कता के बीच प्रमुख सूचकांक सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 16.07 अंकों की गिरावट के साथ 82,291.30 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.95 अंकों की कमजोरी के साथ 25,271.95 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।
बाजार की चौड़ाई सकारात्मक रही। शुरुआती कारोबार में 1,230 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 901 शेयरों में गिरावट रही और 172 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।
आज के गेनर और लूजर
निफ्टी में Dr Reddy’s Labs, Kotak Mahindra Bank, Jio Financial, Tech Mahindra और HCL Tech प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे। वहीं InterGlobe Aviation, Adani Enterprises, SBI Life Insurance, Apollo Hospitals और HDFC Life में गिरावट देखने को मिली।
इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर
आज InterGlobe Aviation, Bandhan Bank, Premier Energies, Tanla Platforms, Syngene International, Suryoday Small Finance Bank, Gujarat State Petronet, DLF, Le Travenues Technology और Home First Finance Company जैसे शेयर फोकस में रहेंगे।
आज आने वाले तिमाही नतीजे
आज Shriram Finance, Cipla, JSW Steel, IndusInd Bank, BPCL, Adani Green Energy, Godrej Consumer Products, JSW Energy, Laurus Labs और MCX समेत कई कंपनियां अपने क्वार्टरली रिजल्ट जारी करेंगी।
निवेशकों के लिए संकेत
हालांकि बाजार में बड़ी गिरावट नहीं दिखी, लेकिन मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में चुनिंदा खरीदारी जारी रही। निवेशकों को आगे की दिशा के लिए रिजल्ट्स और वैश्विक संकेतों पर नजर बनाए रखनी होगी।




