एंटरटेनमेंट

शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्नी पूनम संग हेमा मालिनी से की मुलाकात, धर्मेंद्र का लिया हेल्थ अपडेट—तस्वीरें साझा कीं

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फिलहाल घर पर रिकवरी कर रहे हैं। इसी बीच वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ हेमा मालिनी से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य का अपडेट भी लिया। मुलाकात की तस्वीरें शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर साझा की हैं।

“हेमा मालिनी बेहद प्यारी फैमिली फ्रेंड हैं” — शत्रुघ्न सिन्हा

हेमा मालिनी से मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा—
“अपनी ‘बेस्ट हाफ’ पूनम सिन्हा के साथ हमारी बहुत प्यारी फैमिली फ्रेंड, बेहतरीन इंसान, शानदार स्टार और योग्य सांसद ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से मिलने, ग्रीट करने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।”

उन्होंने आगे लिखा—
“हमारी प्रार्थनाएँ उनके साथ हैं और हमने ‘उनके’, हमारे बड़े भाई धर्मेंद्र जी और परिवार के हाल-चाल के बारे में भी जानकारी ली।”

धर्मेंद्र का स्वास्थ्य सुधार पर, झूठी अफवाहों का खंडन

कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों इलाज के बाद उन्हें 12 नवंबर को डिस्चार्ज मिल गया। अस्पताल में रहने के दौरान उनके निधन की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर फैल गई थीं, जिसके बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल ने सार्वजनिक रूप से बयान जारी कर बताया कि—
“धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं।”

जल्द हो सकता है धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन सेलिब्रेशन

एक रिपोर्ट के अनुसार यदि स्वास्थ्य ठीक रहा तो देओल परिवार अगले महीने धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार—
“अगर भगवान ने चाहा तो अगले महीने हम दो जन्मदिन मनाएंगे—एक धर्मेंद्र जी का और दूसरा ईशा का।”
धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 वर्ष के हो जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button