तीन साल बाद गिरफ्त में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी, शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चाम्पा | शिवरीनारायण
जांजगीर-चाम्पा से बड़ी खबर है, जहां शिवरीनारायण थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग से छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पूरे मामले में पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों की सराहना की जा रही है।
आरोपी की पहचान बीरबल कश्यप, पिता भागराम कश्यप, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुरियारी, थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है।
पीड़िता की शिकायत पर 09 जुलाई 2022 को आरोपी के खिलाफ धारा 354 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र शुक्ला एवं आरक्षक नितिन द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।




