जांजगीर-चांपा

आज होगा शिवरीनारायण माघी मेले का समापन, महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़

रिपोर्टर :- मयंक
लोकेशन :- शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक शिवरीनारायण माघी मेला का आज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधिवत समापन होगा। 1 फरवरी माघी पूर्णिमा से शुरू हुआ यह भव्य मेला अब अपने अंतिम दिन आस्था और उत्साह के चरम पर पहुंच गया है।
सुबह से ही मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लाखों की संख्या में पहुंच रहे भक्त पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।
मेले में लगे झूले, मौत का कुआं, टूरिंग टॉकीज और वैष्णो देवी गुफा की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

महानदी में स्थित त्रिवेणी आइलैंड यानी टापू भी आज विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालु नौकाविहार कर टापू तक पहुंच रहे हैं और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धार्मिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ ओडिशा और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में शामिल होने पहुंचे हैं। समापन के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button