शिवरीनारायण हत्या कांड का खुलासा, फरार आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

लोकेशन – जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी पुलिस कार्रवाई सामने आई है।
थाना शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में फरार आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में अब तक कुल दो आरोपियों और चार विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मृतक राहुल चौहान, जो मेला देखने शिवरीनारायण आया था, पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या की गई और शव को छिपाने की नीयत से पुरेना तालाब में फेंक दिया गया। पूछताछ में आरोपी कोमल कर्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया है।
फिलहाल मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना शिवरीनारायण पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।




