जांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण पुलिस की दबिश: नदी किनारे जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश की पत्तियाँ जब्त

जांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण थाना पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी किनारे जुआ खेल रहे तीन युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से 14,900 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की है। आरोपियों पर धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ सतत अभियान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा यदुमनी सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण की टीम ने बुधवार शाम नदी किनारे दबिश दी।

पुलिस ने मौके से जिन तीन जुआरियों को पकड़ा है, उनके नाम इस प्रकार हैं—

प्यारेलाल कुंभकार, पिता माखनलाल कुंभकार, उम्र 42 वर्ष, निवासी भोगहापारा, शिवरीनारायण

मनोज केवट, पिता बलदाऊ केवट, उम्र 33 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण

राजेश्वर केवट, पिता नारायण केवट, निवासी महंतपारा, शिवरीनारायण

कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों से बरामद नकदी और ताश की पत्तियाँ ज़ब्त कर ली गईं।

पूरे ऑपरेशन में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button