हंस वाहिनी स्कूल में हैरान कर देने वाली क्रूरता—बच्चे को पेड़ पर टांगा, शिक्षिकाएं रोकती रहीं वीडियो

सूरजपुर
जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल, नारायणपुर का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें एक मासूम बच्चे को टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटकाकर अमानवीय सजा दी जा रही है।
वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि बच्चा बेहद दर्द में है, संघर्ष करता नजर आ रहा है—और उसके आसपास खड़ी महिलाएं, जो शिक्षिकाएँ बताई जा रही हैं, घटना को रोकने के बजाय वीडियो बनाने वाले को ही रोकने की कोशिश कर रही हैं।
यानी, बच्चे की पीड़ा से बड़ी उन्हें कैमरे की चिंता थी।
क्रूरता की हदें पार – कारण अभी तक अज्ञात
अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इतनी भयावह सजा देने के पीछे क्या कारण था।
ना स्कूल प्रबंधन ने कोई प्रतिक्रिया दी है,
ना ही शिक्षकों ने अपनी तरफ से किसी वजह का खुलासा किया है।
लेकिन वीडियो में जो दिख रहा है, वह किसी भी कारण को उचित नहीं ठहराता—
एक मासूम बच्चा पेड़ पर लटका हुआ… और शिक्षिकाएँ चुप!

सोशल मीडिया में गुस्सा—प्रशासन पर सवाल
वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोग गुस्से में फट पड़े।
इसके बाद सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है—
क्या स्कूल बच्चों को पढ़ा रहा है, या प्रताड़ना दे रहा है?
क्या यह शिक्षा का केंद्र है या यातना का अड्डा?
स्थानीय लोग प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मामला गंभीर है, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल उठा रहा है।
आज का ही बताया जा रहा है वीडियो
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो आज का ही बताया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि मामला बेहद ताज़ा है और तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है।




