जशपुर

एस.एस.पी. शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खौफ – “द डिजिटल वार” लघु फिल्म की शूटिंग

दीपक वर्मा
लोकेशन – जशपुर

जशपुर पुलिस की अभिनव पहल से… डिजिटल अपराधों के खिलाफ चल रही मुहिम को और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एक खास लघु फिल्म “खौफ – The Digital War” का निर्माण किया जा रहा है।

तेजी से बढ़ते साइबर फ्रॉड—खासकर डिजिटल अरेस्ट स्कैम, ऑनलाइन बैंक ठगी और फेक कॉल के मामलों को देखते हुए जशपुर पुलिस ने यह कदम उठाया है। इस फिल्म में खुद एसएसपी शशि मोहन सिंह एक स्कूल टीचर की भूमिका में नजर आएंगे, जो साइबर अपराध का शिकार होता है।

फिल्म Tek 3 Studios द्वारा बनाई जा रही है और इसमें रायपुर, दुर्ग, कोरबा के साथ जशपुर के स्थानीय कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लिंक पर क्लिक करना, स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करना या किसी नकली अधिकारी की बातों में आकर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं।

फिल्म में साइबर अपराधियों की चालबाजियाँ, अपराध का तरीका, सोशल मीडिया—व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, ऑनलाइन गेम्स और फर्जी KYC अपडेट के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को वास्तविक उदाहरणों के जरिए दिखाया गया है, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस की साइबर सेल की भूमिका, शिकायत पंजीकरण और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया को भी विस्तार से फिल्म में शामिल किया गया है।

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा — “डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए जशपुर पुलिस लगातार काम कर रही है। आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है और इसमें स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी गई है।”

देखा जाए तो साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के बीच जशपुर पुलिस की यह पहल लोगों को सचेत और सतर्क करने का एक प्रभावी माध्यम बन सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button