जांजगीर-चांपा

अकलतरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ श्री गुहा निषाद राज एवं बिलासा माता जयंती समारोह

रिपोर्टर: मयंक
स्थान: अकलतरा

अकलतरा नगर में 16 जनवरी 2026 को श्री श्री गुहा निषाद राज एवं बिलासा माता जयंती समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नगर केंवट निषाद समाज एवं श्रीराम सेवा समिति अकलतरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नायकटांड़ में प्रभु श्रीराम एवं गुहा निषाद राज की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात ढोल-धुमाल और ताशों की गूंज के साथ भव्य नगर रैली निकाली गई। रैली में समाज के वरिष्ठजन, युवा-युवतियां, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीराम चौक पहुंची।

श्रीराम चौक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, केंद्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर की उपाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू, नगरपालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी, नगरपालिका उपाध्यक्ष दिवाकर राणा सहित अन्य अतिथियों ने भगवान श्रीराम एवं निषादराज केवट की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद श्रीराम स्तुति एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।

विधायक राघवेंद्र सिंह ने समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए निषादराज के आदर्शों को अपनाने की बात कही। वहीं रजनी सत्तू साहू ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद प्रतिभाशाली बच्चों की मदद करने पर जोर दिया। दीप्ति सारथी ने भी सामाजिक एकता और सक्रिय सहभागिता की सराहना की।

कार्यक्रम में श्री बिहारी ताम्रकार, ओमप्रकाश साहू, अविनाश साहू, अंकित सिसोदिया, पार्षद पिंटू बरेठ, राज सिंह, दिनेश दास, विजय खांडेल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, महामंत्री गोवर्धन साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button