जांजगीर-चांपा

चांपा में 26 जनवरी से श्रीमद्भगवत गीता ज्ञानयज्ञ, राजयोगिनी शशिप्रभा देवी करेंगी प्रवचन

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा | चांपा


चांपा नगर में आध्यात्मिक चेतना और सुखद जीवन के संदेश को लेकर श्रीमद्भगवत गीता ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन स्थल लक्ष्मी टाइपिंग, हजारी गली, अम्बे रेसिडेंसी, चांपा तय किया गया है।
इस ज्ञानयज्ञ में प्रख्यात राजयोगिनी तपस्विनी ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा देवी, बिलासपुर द्वारा श्रीमद्भगवत गीता के सार और उसके गूढ़ रहस्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। प्रवचनों के दौरान कर्म, अकर्म और विकर्म का बोध, ज्ञान योग, भक्ति योग, राजयोग, सृष्टि का आदि सत्य, कल्पवृक्ष कथा के साथ-साथ सुख-शांतिपूर्ण जीवन जीने की विधियों पर विशेष चर्चा की जाएगी।
यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने चांपा सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क सूत्र पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button