राष्ट्रीय
कर्तव्य पथ पर पहली बार साइलेंट वॉरियर्स भैरव बटालियन, जानिए कहां होती है तैनाती

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से भारतीय सेना ने अपनी शक्ति और रणनीतिक क्षमता का भव्य प्रदर्शन किया। इस दौरान पहली बार भारतीय सेना की एलीट यूनिट भैरव बटालियन ने परेड में कदमताल की। साइलेंट वॉरियर्स के नाम से जानी जाने वाली भैरव बटालियन को हाई-टेक क्विक रिएक्शन फोर्स के रूप में तैयार किया गया है, जो पैदल सेना और विशेष बलों के बीच समन्वय का अहम हिस्सा है।

भैरव बटालियन को खासतौर पर चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर तेज, सटीक और घातक अभियानों के लिए तैनात किया जाता है। यह यूनिट सीमावर्ती इलाकों में दुश्मन को त्वरित जवाब देने में सक्षम मानी जाती है।
गणतंत्र दिवस परेड में भैरव बटालियन की मौजूदगी ने न केवल सेना की आधुनिक तैयारी को दर्शाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारतीय सेना हर मोर्चे पर सतर्क और पूरी तरह तैयार है।



