बिज़नेस

चांदी ₹3 लाख के पार, सोना भी ऑलटाइम हाई पर: 20 दिनों में रिकॉर्ड तेजी, निवेशकों में हलचल

नई दिल्ली

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी ने नया इतिहास रच दिया है। आज यानी 20 जनवरी को चांदी पहली बार ₹3 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई, जबकि सोना भी अपने ऑलटाइम हाई स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी आज ₹10,888 की उछाल के साथ ₹3,04,863 प्रति किलो पर पहुंच गई। महज 20 दिनों में ही चांदी ₹74,443 महंगी हो चुकी है।
वहीं सोना भी ₹2,429 की बढ़त के साथ ₹1,46,375 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस साल अब तक सोने की कीमतों में ₹13,180 की तेजी दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार चांदी में तेजी के पीछे सोलर, EV और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की भारी मांग, अमेरिका में टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की अग्रिम खरीदारी प्रमुख कारण हैं।
मोतीलाल ओसवाल, सैमको सिक्योरिटीज और अन्य जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में चांदी ₹3.5 से ₹4 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।
सोने में मजबूती की वजह डॉलर की कमजोरी, वैश्विक तनाव और सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी बताई जा रही है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं में तेजी का दौर फिलहाल जारी रह सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button