छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ग्रीनफील्ड स्कूल का रजत जयंती वार्षिकोत्सव, शिक्षा और संस्कृति का भव्य उत्सव

लोकेशन बाराद्वार
रिपोर्टर ऋषि वैष्णव

बाराद्वार की अग्रणी शिक्षण संस्था ग्रीनफील्ड स्कूल में शिक्षा और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला।
ज्ञानेश्वरी शिक्षण समिति द्वारा संचालित ग्रीनफील्ड स्कूल ने अपने 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया।
कार्यक्रम में जहां शिक्षा के मूल्यों को रेखांकित किया गया, वहीं विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
बाराद्वार स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल आज उत्सव के रंग में नजर आया।
विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और वेद मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक राजेश शर्मा द्वारा स्वस्ति वाचन के माध्यम से की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चीफ मैनेजर श्रीमती ज्योत्सना सिंह उपस्थित रहीं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देती है और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संस्कृति से भी जुड़े रहना चाहिए।
वहीं विशिष्ट अतिथि श्री राम मंदिर बाराद्वार के मठाधीश जगन्नाथ दास बाबा ने सनातन वैदिक परंपरा में निहित “धर्मो रक्षति रक्षित:” का भावार्थ समझाया।
सीएमओ श्री अशोक शर्मा ने भी शिक्षा के साथ कला के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान विगत वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत की गई।
ओडिसी, भरतनाट्यम, दालखाई, बंगाली, राजस्थानी एवं विट्ठल नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभागार को तालियों से गूंजा दिया।
कक्षा दसवीं की छात्रा हनी यादव द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
वहीं कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत महाभारत के अंश का मंचन दर्शकों को भाव-विभोर कर गया।
हिंदी माध्यम के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत भूत-तंत्र की जीवंत झांकी को भी खूब सराहना मिली।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को मोबाइल से दूर रहने का संदेश भी प्रभावी ढंग से दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button