दुर्ग

दुर्ग में भगवान झूलेलाल पर अभद्र टिप्पणी से भड़का सिंधी समाज — थाने के बाहर प्रदर्शन, FIR की मांग

रायपुर-भिलाई के दो युवकों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग (छत्तीसगढ़)
दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर भगवान झूलेलाल के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर माहौल गरमाया हुआ है।
इस घटना से सिंधी समाज में जबरदस्त आक्रोश है। रविवार को बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने दुर्ग कोतवाली थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट, समाज में आक्रोश

शिकायत के अनुसार, रायपुर और भिलाई के दो युवकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भगवान झूलेलाल के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
इससे सिंधी समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
युवाओं ने उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट पुलिस को सबूत के रूप में सौंपे, साथ ही जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

आरोपी युवकों की पहचान

सिंधी समाज द्वारा सौंपी गई शिकायत में दो युवकों के नाम सामने आए हैं —

सन्नी वर्मा, भिलाई निवासी, एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है।विक्की सारगांव, रायपुर निवासी, जो एक ऑटो डीलिंग व्यवसाय में कार्यरत है।
दोनों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

थाने के बाहर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन

थाने के बाहर हुए प्रदर्शन में सिंधी युवा विंग के सदस्यों ने “भगवान झूलेलाल अमर रहें” और “धार्मिक अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे” जैसे नारे लगाए।
कई युवाओं ने आरोप लगाया कि अगर ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती, तो समाज में तनाव और बढ़ सकता है।

सिंधी समाज की चेतावनी
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा —
“हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारे आराध्य देव का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस अगर तुरंत कार्रवाई नहीं करती, तो हम शांतिपूर्ण आंदोलन को राज्यव्यापी करेंगे

उन्होंने रायगढ़ जिले में हुई एक समान घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ पुलिस ने तुरंत गिरफ्तारी की थी, इसलिए दुर्ग पुलिस को भी तत्परता दिखानी चाहिए।

पुलिस ने शुरू की जांच
दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त शिकायत और स्क्रीनशॉट की जांच की जा रही है, तथा साक्ष्य की पुष्टि होते ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button