सीपत पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी सुशांत उर्फ बबला को किया गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक नाबालिग/युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना सीपत से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुशांत उर्फ बबला मानिकपुरी (24 वर्ष), पुत्र गणेश दास मानिकपुरी, निवासी परसाही कुंआ पारा थाना सीपत, पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता था।
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को पीड़िता ने थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि सुशांत ने उसके साथ शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। शिकायत मिलते ही थाना प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और त्वरित कार्रवाई की।
थाना प्रभारी के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी की गई और टीम ने दिनांक 14 दिसंबर 2025 को सुशांत उर्फ बबला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे गंभीर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता की सुरक्षा तथा न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।




