छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शराब के लिए मां पर टूटा बेटा, पैसे नहीं देने पर बेरहमी से मारपीट—आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने शराब के लिए अपनी ही मां के साथ मारपीट की। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अकलतरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना सामने आई है। प्रार्थी जितेन्द्र कुमार खाण्डे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई सुधीर कुमार खाण्डे उर्फ शीतल प्रसाद खाण्डे अक्सर शराब पीने के लिए पैसे मांगता है और विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता है।


घटना 17 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे की है, जब आरोपी ने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे। मां द्वारा मना करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और गालियां देते हुए बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उसने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं।
मामले की शिकायत मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, एएसआई प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, आरक्षक जितेश राजपूत और जयनाथ दुग्गा की अहम भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button