सक्ती

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर की सख्ती: सक्ती पुलिस का अभियान, 11 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी – अपराधियों को कड़ा संदेश

सक्ती

जिले में नई पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को मजबूत करने विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। पदभार ग्रहण करते ही एसपी ठाकुर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “अपराधियों के लिए अब सक्ती जिले में कोई जगह नहीं होगी।”

दिनांक 30 अक्टूबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने किया, वहीं जिले के सभी थाना प्रभारियों की टीमें सक्रिय रहीं।

जिलेभर में पुलिस की कार्रवाई —

थाना बाराद्वार से 04 वारंटी गिरफ्तार

थाना मालखरौदा से 02 वारंटी गिरफ्तार

थाना सक्ति से 03 वारंटी गिरफ्तार

थाना डभरा से 01 वारंटी गिरफ्तार

चौकी फगुरम से 01 वारंटी गिरफ्तार

इस तरह कुल 11 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

एसपी ठाकुर ने कहा कि यह अभियान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार अपराधियों, असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस विभाग ने बताया कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जिले में कानून का भय और शांति का माहौल कायम रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button