जांजगीर-चांपा

SP विजय पाण्डेय का तूफानी दौरा: स्वच्छता से नशा मुक्ति तक, पुलिस-जन संवाद को मिली नई मजबूती

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय का आज एक व्यापक और तूफानी दौरा देखने को मिला।
दिन की शुरुआत शिवरीनारायण से हुई, जहां SP विजय पाण्डेय ने जिला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। नदी घाट की साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर SP ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता कोई एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा पहुंचे, जहां सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत महिला कमांडो का गठन किया गया। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर यह एक अहम पहल मानी जा रही है।

तूफानी दौरे की अगली कड़ी में ग्राम कुरियारी, फिर बलौदा क्षेत्र के जूनाडीह और पतोरा में नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां युवाओं, ग्रामीणों और महिलाओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव, महिला-बाल सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
SP विजय पाण्डेय ने नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए ही सुरक्षित, शांत और अपराध-मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, युवा और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक ने सभी से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button