जांजगीर-चांपा

अकलतरा में लर्निंग लाइसेंस और HSRP के लिए विशेष कैंप, नागरिकों में दिखा भारी उत्साह

रिपोर्टर:- अंकित

लोकेशन:- अकलतरा,जांजगीर-चांपा

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आज अकलतरा में लर्निंग लाइसेंस एवं हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग की इस पहल को लेकर अकलतरा क्षेत्र के नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आज यह शिविर पुलिस थाना परिसर, अकलतरा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग लर्निंग लाइसेंस बनवाने और अपने वाहनों में HSRP लगवाने पहुंचे। शिविर में युवाओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन विशेष कैंपों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा परिवहन से जुड़ी सेवाओं को लोगों तक उनके नजदीकी क्षेत्रों में उपलब्ध कराना है।

लर्निंग लाइसेंस के लिए शिविर में आवेदकों से जन्म प्रमाण और पता प्रमाण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए, वहीं HSRP के लिए वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र (RC) और आधार कार्ड के आधार पर प्रक्रिया पूरी की गई।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी जिले के अन्य क्षेत्रों में इसी तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे आयोजनों में भाग लेकर अपने दस्तावेज पूरे कराएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात को बढ़ावा दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button