जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में लर्निंग लाइसेंस और HSRP के लिए विशेष कैंप, 13 से 21 जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजन

जांजगीर
37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लर्निंग लाइसेंस एवं हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिले के विभिन्न विकासखंडों में निर्धारित तिथियों पर लगाए जाएंगे।
जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन शिविरों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नागरिकों को परिवहन से संबंधित सेवाएं उनके नजदीकी क्षेत्रों में उपलब्ध कराना है।
कैंप का कार्यक्रम इस प्रकार है—
13 जनवरी 2026:
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: पुलिस कंट्रोल रूम परिसर, जांजगीर
15 जनवरी 2026:
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: पुलिस थाना परिसर, अकलतरा
16 जनवरी 2026:
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: पुलिस थाना परिसर, बलौदा
20 जनवरी 2026:
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: मेला ग्राउंड, नगर पंचायत शिवरीनारायण
21 जनवरी 2026:
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: पुलिस थाना परिसर, पामगढ़

लर्निंग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेज—
जन्म प्रमाण के लिए – अंकसूची / पैन कार्ड / जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति
पते के प्रमाण के लिए – आधार कार्ड / वोटर आईडी / निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति
एक पासपोर्ट साइज फोटो
निर्धारित शुल्क
HSRP (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) हेतु—
वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की छायाप्रति
आधार कार्ड की छायाप्रति
निर्धारित शुल्क
जिला परिवहन अधिकारी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button