जांजगीर-चांपा

स्कूली बच्चों के आधार अपडेट के लिए जिलेभर में 25 नवंबर तक विशेष शिविर शुरू

जांजगीर-चांपा | रिपोर्टर जय ठाकुर | 22/11/2025

जांजगीर-चांपा जिले में स्कूली बच्चों के आधार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संयुक्त पहल शुरू की है। बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट, डेमोग्राफिक सुधार, और अपार आईडी से संबंधित त्रुटियों को दूर करने के लिए 25 नवंबर 2025 तक सभी संकुल स्तर के स्कूलों में विशेष आधार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला ई-गवर्नेंस एवं CHiPS विभाग की टीम शिक्षा विभाग के सहयोग से कैंप संचालित कर रही है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुनील कुमार साहू ने बताया कि शिविरों में जिले के सभी अधिकृत आधार ऑपरेटर्स तैनात किए गए हैं, ताकि बच्चों का जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट बिना देरी पूरा किया जा सके।

शिविर में नाम, पता, आयु, मोबाइल नंबर, ईमेल जैसे विवरणों में संशोधन के साथ-साथ अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी किया जा रहा है।
अधिकारियों ने अभिभावकों को याद दिलाया कि हर 5 साल में आधार बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी होता है, ताकि पहचान संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

जिलेभर के स्कूलों में लग रहे इन शिविरों से हजारों बच्चों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button