बलौदा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, स्वच्छता दीदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्टर- मयंक/स्थान- बलौदा(जांजगीर चांपा)
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा नगर पंचायत में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 25 मार्च, बुधवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर पंचायत के अंतर्गत कार्यरत सभी स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने स्वच्छता दीदियों का ब्लड जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनके स्वास्थ्य के अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता कार्य में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत बलौदा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विष्णु प्रसाद, एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित सिंह, नगर पंचायत के कर्मचारी, मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।
इस शिविर से स्वच्छता दीदियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला, जिससे उनमें संतोष और जागरूकता देखने को मिली।




