छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष जन-जागरूकता अभियान, स्कूल से बाजार तक CSP ने संभाली कमान


शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा से महिला सुरक्षा को लेकर एक अहम और सकारात्मक पहल सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा रजत जयंती समारोह के सातवें दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व स्वयं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने किया।
कार्यक्रम जांजगीर स्थित आत्मानंद स्कूल परिसर और विशाल मेघा मार्ट के पास आयोजित किया गया, जहां छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम नागरिकों को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।


कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच, छेड़छाड़, पीछा करने जैसी घटनाओं के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके अलावा नशे के दुष्प्रभावों को लेकर भी पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
CSP योगिताबाली खापर्डे ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है, ताकि वे किसी भी अपराध के खिलाफ निडर होकर आवाज़ उठा सकें और स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
कार्यक्रम में पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 की जानकारी दी गई, वहीं साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करने और cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
जांजगीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी स्कूलों, कॉलेजों सहित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर आत्मानंद स्कूल जांजगीर की प्राचार्य श्रीमती परमेश्वरी सोनी, कराते प्रशिक्षक श्रीमती रुकमणी पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण मौजूद रहे।
महिला सुरक्षा को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस का यह अभियान न केवल अपराध रोकने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर भी एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button