खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य और स्वस्थ समाज की नींव है

कनई में रात्रिकालीन स्व. निहाल लसार एवं देवानंद लसार स्मृति चैलेंज कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
जांजगीर
नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम कनई में स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रात्रिकालीन स्व. निहाल लसार एवं देवानंद लसार स्मृति चैलेंज कप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमर सुल्तानिया ने दीप प्रज्वलन, खिलाड़ियों से परिचय और पहली गेंद फेंककर टूर्नामेंट की शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अतिथि मंच पर सरपंच जगन्नाथ प्रसाद कौशिक, उपसरपंच फिरतूराम कश्यप, सरपंच अकलतरी जयकिशन चौहान, पूर्व सरपंच कलेश कुमार फारेस सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अपने संबोधन में अमर सुल्तानिया ने कहा—“ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करता है। खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और मजबूत समाज की मजबूत नींव है।” उन्होंने ग्रामवासियों और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
उद्घाटन मैच
उद्घाटन मैच बाराद्वार बस्ती और पीथमपुर के बीच खेला गया। पीथमपुर ने 8 ओवर में 55 रन बनाए, जिसे बाराद्वार बस्ती की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए आसानी से हासिल कर मैच जीत लिया।
पुरस्कार
टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 31,000 रुपये व कप, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये व कप तथा तृतीय पुरस्कार 3,100 रुपये व कप रखा गया है। इसके साथ मेडन ओवर, अर्धशतक, शतक और हैट्रिक छक्का पर भी विशेष इनाम दिए जाएंगे।
आयोजन समिति के शुभम विजय, नवीन फारेस, अजय फारेस, दाताराम कौशिक सहित सभी ग्रामवासियों की सक्रिय भूमिका से टूर्नामेंट सफलतापूर्वक जारी है।




