धीवर समाज का प्रदेश स्तरीय आयोजन

धमतरी
धमतरी में धीवर समाज का प्रदेश स्तरीय युवक–युवती परिचय सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन अचानक आए व्यस्त कार्यक्रम के चलते वे उपस्थित नहीं हो सके।
हालाँकि, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए समाजजनों को फोन के माध्यम से संबोधित किया, और समाज की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के लोगों ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया।
इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में धीवर समाज के पदाधिकारी, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाजबंधु, तथा बड़ी संख्या में युवक–युवतियाँ उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था—शादी योग्य युवक–युवतियों का परिचय मंच, जहाँ प्रतिभागियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और जीवनसाथी चुनने की प्रक्रिया में भाग लिया।
समाजजनों ने कहा कि शादी के लिए वधु या वर की तलाश में होने वाली अनावश्यक खर्च और दौड़भाग को रोकने के लिए समाज द्वारा यह सामूहिक पहल की जा रही है, ताकि सरल, सुलभ और सामाजिक रूप से मजबूत व्यवस्था तैयार हो सके।
वहीं, जमीन कारोबारियों के आंदोलन के मुद्दे पर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि—
“शासन ने जो गाइडलाइन बनाई है, फिलहाल उसी के अनुसार काम किया जाएगा।”




