जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा होंगे मुख्य अतिथि, पद्मश्री अनुज शर्मा देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

जांजगीर-चांपा, 18 दिसम्बर 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल 02 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन खोखरा, जांजगीर में आयोजित होगा, जिसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यह आयोजन राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक कला को मंच प्रदान करते हुए प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री सम्मानित श्री अनुज शर्मा द्वारा प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। उनकी प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, सांस्कृतिक विरासत और जनभावनाओं का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में राज्य एवं जिला स्तर के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक, महिला स्व-सहायता समूह, युवा एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान गरीब कल्याण, किसानों के हित, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की जानकारी भी इस अवसर पर साझा की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान एवं विकास यात्रा का साक्षी बनें।

यह कार्यक्रम न केवल शासन की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और जनभावनाओं को एक मंच पर लाने का भी कार्य करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button