सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन 8 फरवरी को सारंगढ़ में

आदर्श विवाह व सम्मान समारोह भी होगा

मिनीमाता के सम्मान में प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन , आदर्श विवाह व सम्मान समारोह का आयोजन 8 फरवरी दिन रविवार को समय 10:00 बजे से पुष्प वाटिका गुरु घासीदास ज्ञान स्थल सारंगढ़, कलेक्टर परिसर के पास सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में आयोजित है जिसमें सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक युवती अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर प्रतिभागी भावी जीवनसाथी व उनके परिजन भावी वर वधू तय करने में सहूलियत मिलती है कार्यक्रम में विधवा विधुर तलाकशुदा परित्यक्ता भी भाग लेंगे। तय हुए जोड़े का आदर्श विवाह होगा जो सामाजिक सादगी पूर्ण वातावरण में संपन्न होगा। आदर्श विवाह तामझाम व फिजूल खर्ची से परे आदर्श विवाह संपन्न होगा। समाज के अनेक क्षेत्र सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास मिनीमाता सतनामी समाज समिति व सतनामी समाज सारंगढ़ , प्रदेश अध्यक्ष अजय कोसले व उनकी संयुक्त टीम के नेतृत्व में संपन्न होगा । उक्त बातों की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे ने विवाह योग्य युवक-युवतियों अपने परिजन के साथ कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर प्रतिभागी बनकर अपना जीवन साथी तलाशने मन पसंद करे और आदर्श विवाह को अपनाने की अपील की है। प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन मे कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े विधायक उत्तरी जांगड़े विधायक कविता प्राण लहरे जी पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े आदि समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति जिला मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button