डभरा में संविधान दिवस पर सतनामी समाज का भव्य सम्मेलन, प्रदेश के मंत्री व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

सक्त्ती/डभरा
संविधान दिवस के अवसर पर डभरा के थाना चौक में सतनामी समाज द्वारा एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समाज और क्षेत्र के लिए यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आयोजन में जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति देंगी। वहीं कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव भी मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।


सतनामी समाज द्वारा आयोजित इस संविधान दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएँ और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल थाना चौक डभरा को आकर्षक रूप से सजाया गया है, और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारी व स्थानीय प्रशासन सभी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, समाजहित व सामाजिक एकता पर भाषण, तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएँगी। क्षेत्र में यह आयोजन सामाजिक जागरूकता और संविधान के मूल्यों के प्रति सम्मान का एक बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।




