सूरजपुर

सूरजपुर में नए आपराधिक कानूनों की हाई-टेक प्रदर्शनी: प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित मंत्रियों ने किया निरीक्षण

लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर पुलिस द्वारा लागू हो रहे नए आपराधिक कानूनों को सरल और समझने योग्य रूप में जनता तक पहुँचाने के लिए कोतवाली परिसर में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को इस प्रदर्शनी का निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और विधायक भूलन सिंह मरावी ने किया।

अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए आकर्षक मॉड्यूल और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से महिला और बाल संरक्षण, शून्य एफआईआर, ई-एफआईआर, तकनीक आधारित जांच जैसे प्रावधानों को विस्तार से जाना और पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की।

डिजिटल पुलिसिंग का मॉडल: डीआईजी–एसएसपी ने दी विस्तृत जानकारी
प्रदर्शनी के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर ने अतिथियों को बताया कि नए आपराधिक कानून—
न्याय प्रक्रिया को तेज़ और पारदर्शी बनाते हैं
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और फोरेंसिक सपोर्ट को अनिवार्य करते हैं

पीड़ितों के लिए शून्य एफआईआर और ई-एफआईआर जैसी सुविधाएँ और अधिक सुलभ बनाते हैं

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल जैसे आधुनिक उपाय शामिल करते हैं

“सशक्त, अभिव्यक्ति, त्रिनयन, समाधान” जैसे पोर्टल जनता और पुलिस के बीच तेज व प्रभावी संवाद सुनिश्चित करते हैं

अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी बदलावों को समझने और लोगों को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button