प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने निकले सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु

बलरामपुर
सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने आज बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यह बैठक उनके प्रदेशव्यापी दौरे का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और संगठनात्मक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
रमेश यदु इन दिनों लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर समाज के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और संगठन को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।
समाजिक एकता और युवाओं की भूमिका पर जोर
शंकरगढ़ में हुई बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने यादव समाज के पदाधिकारियों और युवाओं से संवाद किया।उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में समाज की वर्तमान चुनौतियों, राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा, और रोजगार सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
समाज में भेदभाव खत्म करने की अपील
रमेश यदु ने कहा कि आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में यादव समाज को सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने का एकमात्र रास्ता समाजिक एकता और शिक्षा का प्रसार है।
कार्यकर्ताओं ने दिए रचनात्मक सुझाव
बैठक में बड़ी संख्या में युवक-युवतियाँ, सामाजिक कार्यकर्ता, और वरिष्ठजन शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए कई रचनात्मक सुझाव दिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने इन सभी सुझावों को राज्यस्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का समापन समाजिक एकता और जागरूकता के नारों के साथ हुआ, जहाँ सभी ने एक स्वर में “एकता में शक्ति है, यादव समाज की भक्ति है” का संदेश दिया।




