कोण्डागांव

सौतेला भाई बना आरोपी, पुलिस ने गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया

कोण्डागांव

थाना माकड़ी क्षेत्र के दुष्कर्म प्रकरण में जांच के दौरान सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

जिला कोण्डागांव पुलिस ने थाना माकड़ी क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर दुष्कर्म मामले में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। मामला शुरू में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि आरोप किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पीड़िता के ही सौतेले भाई पर है।

मामला कैसे सामने आया
प्रार्थी ने शिकायत में बताया था कि उसकी बहन के साथ करीब 8–9 महीने पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने जबरन दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। 6 नवंबर 2025 को पीड़िता ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। शिकायत के आधार पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 45/25 धारा 64, 351(3) भादंसं के अंतर्गत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच में बड़ा खुलासा
पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माकड़ी ने मामले की बारीकी से जांच की।
इसी दौरान महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ में खुलासा हुआ कि कथित अज्ञात आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि पीड़िता का सौतेला भाई — यानी प्रार्थी स्वयं ही है।

पुलिस ने प्रार्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद 30 नवंबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस संवेदनशील मामले की प्रभावी जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में निम्न अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा:
निरीक्षक विकास बघेल
सउनि गिरीश कतलम्
प्रधान आरक्षक रामदयाल पैकरा
महिला प्रधान आरक्षक शांति ध्रुव
आरक्षक राजू पानीग्राही
आरक्षक केमेन्द्र उइके
आरक्षक जीवन पोयाम
आरक्षक मनेश मण्डावी

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को आवश्यक कानूनी सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button