बिलासपुर

थाना सिरगिट्टी पुलिस की सख्त कार्रवाई

क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 13 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, न्यायालय में पेश

बिलासपुर
थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिरगिट्टी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस ने थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 13 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस को क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े एवं शांति भंग करने की आशंका को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसके मद्देनजर थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं—

  1. प्रदीप रजक उर्फ पिंटू (35 वर्ष), निवासी सब्जी मंडी गेट के पास, तिफरा।
  2. मुखी वर्मा (35 वर्ष), निवासी विष्णु चौक, तिफरा।
  3. ओम प्रकाश लहरे (20 वर्ष), निवासी ग्रीन कॉलोनी, कोरमी।
  4. रोशन मंडावी (29 वर्ष), निवासी मेमोरियल स्कूल, महिमा नगर, सिरगिट्टी।
  5. राज मिश्रा (24 वर्ष), निवासी ग्रीन गार्डन कॉलोनी, कोरमी।
  6. साहिल लहरे (21 वर्ष), निवासी ग्रीन गार्डन कॉलोनी, कोरमी।
  7. शेख जानू उर्फ आयान (19 वर्ष), निवासी गणेश नगर, नयापारा, सिरगिट्टी।
  8. सुंदर अधिकारी (19 वर्ष), निवासी गणेश नगर, नयापारा।
  9. अनिश यादव (19 वर्ष), निवासी गणेश नगर, नयापारा।
  10. रोशन ध्रुव (29 वर्ष), निवासी गणेश नगर, नयापारा।
  11. संदीप रजक (22 वर्ष), निवासी सब्जी मंडी गेट, तिफरा।
  12. संदीप साहू (26 वर्ष), निवासी काली मंदिर, तिफरा।
  13. अभिषेक कुमार साहू (35 वर्ष), निवासी जायसवाल कॉलोनी, तिफरा।

सिरगिट्टी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button