रायगढ़

रायगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई: 200 मॉडिफाई साइलेंसर सड़क पर दबाकर नष्ट, 35 हजार वाहनों पर कार्रवाई

लोकेशन – रायगढ़
रायगढ़ पुलिस ने शहर में बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण और अवैध मॉडिफाई साइलेंसरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को करीब 200 मॉडिफाई साइलेंसरों को सड़क पर रोड़ रोलर चलवाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में की गई, जिसमें ट्रैफिक पुलिस टीम ने सख्त रुख अपनाया।

पिछले माह एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया था। इस दौरान ऐसे बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिन्होंने मानक साइलेंसर हटाकर तेज, कर्कश आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाए थे। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से समन शुल्क वसूला गया और उनके वाहनों में लगे गैर-मानक साइलेंसर हटवाकर पुनः मानक साइलेंसर लगाने के निर्देश दिए गए।

इस अभियान के दौरान जब्त किए गए 200 से अधिक मॉडिफाई साइलेंसरों को आज पुलिस सामुदायिक भवन के सामने सड़क पर रखकर रोड़ रोलर चलाकर नष्ट किया गया। इस प्रक्रिया में स्वयं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल मौजूद रहे।

मीडिया से चर्चा में एसपी पटेल ने बताया कि इस वर्ष अब तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 35 हजार से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है, जिससे लगभग 3.45 करोड़ रुपये का समन शुल्क शासन के खाते में जमा कराया गया है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को कम करना पुलिस की प्राथमिकता है, और मॉडिफाई साइलेंसरों पर यह कार्रवाई इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एसपी ने शहरवासियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button