छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

होली पर सख्त सुरक्षा, शांति समिति की बड़ी बैठक संपन्न

लोकेशन: जांजगीर–चांपा
रिपोर्टर: जय ठाकुर

होली के रंग में कहीं न घुले हुड़दंग का रंग…
और खुशियों के इस पर्व में बनी रहे शांति और सौहार्द…
इसी उद्देश्य को लेकर चांपा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
प्रशासन ने साफ संदेश दिया है—
त्योहार जरूर मनाइए, लेकिन कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से
चांपा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीओपी योगिता खापर्डे
और थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव
मौजूद रहे।


इस बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, व्यापार मंडल के सदस्य
और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
एसडीओपी योगिता खापर्डे ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का पर्व है,
सभी नागरिक मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान
कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की गई।
वहीं थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि
होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में
अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ
विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।


युवाओं से खास अपील की गई है कि
वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की हुड़दंग से दूर रहें।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया
और शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के साथ
होली मनाने का संकल्प लिया।
कुल मिलाकर प्रशासन और पुलिस ने साफ कर दिया है—
शांति से मनाइए होली…
कानून तोड़ेंगे, तो कार्रवाई तय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button