सक्ती

सक्ती में निजी पैथोलॉजी केंद्रों पर प्रशासन की सख्ती — कलेक्टर के निर्देश पर औचक जांच, मानक पालन के दिए सख्त निर्देश

सक्ती

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी पैथोलॉजी संस्थानों और नर्सिंग होम्स का औचक निरीक्षण किया।
इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी निजी स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंग होम एक्ट और पैथोलॉजी संचालन मानकों का पूर्ण पालन करें।

स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी केंद्रों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यक दस्तावेज, प्रक्रिया और उपकरणों को अद्यतन रखकर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करें।

निरीक्षण में मिली कमियाँ — सुधार के आदेश जारी
निरीक्षण दल में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश सिंह राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, और जिला नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट) डॉ. सुदर्शन भारद्वाज शामिल थे।
टीम ने जैजैपुर ब्लॉक के माँ गायत्री पैथोलॉजी और आरोग्य पैथोलॉजी संस्थान का निरीक्षण किया।
जांच में पाया गया कि कुछ पैथोलॉजी केंद्रों में रिकॉर्ड संधारण और मानक संचालन प्रक्रिया
संतोषजनक थी, जबकि कुछ स्थानों पर दस्तावेजों और टेस्ट लॉग-बुक के रखरखाव में कमी देखी गई।
संबंधित केंद्रों को निर्धारित समय सीमा में सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button