
रिपोर्टर श्याम चौहान
लोकेशन: सीतापुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़)
सीतापुर से बड़ी खबर है। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए सरगुजा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सीतापुर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
होली के मद्देनज़र सीतापुर पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों और बाइक पर ट्रिपल सवारी करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहार को सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।





