बिज़नेस
सरकारी बैंकों में आज हड़ताल: नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस ठप, लगातार चौथे दिन प्रभावित कामकाज

देशभर में आज सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5-डे वर्किंग वीक की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते कैश ट्रांजैक्शन, चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट, चेकबुक और अन्य ब्रांच से जुड़े काम प्रभावित रहेंगे। चौथा शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद यह लगातार चौथा दिन है जब बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। हालांकि, प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
हड़ताल के कारण चेक क्लियरेंस में देरी, एटीएम में नकदी की कमी और लोन व सरकारी दस्तावेजों से जुड़े कामों में रुकावट आ सकती है। वहीं, UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और IMPS/NEFT/RTGS जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।




