जांजगीर-चांपा

फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी पड़ी भारी, नवागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा | नवागढ़


जांजगीर-चांपा जिले में फेयरवेल पार्टी के दौरान की गई लापरवाही अब युवाओं को भारी पड़ गई है।
GLD स्कूल, खैरताल में आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कार और स्कॉर्पियो वाहन पर खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नवागढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

मामला 4 फरवरी 2026 का है, जहां कुछ युवक वाहनों की बोनट और छत पर बैठकर स्टंट करते नजर आए थे।
वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों को चिन्हित कर पकड़ा, उन्हें समझाइश दी और मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन चालक से 2800-2800 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की खतरनाक स्टंटबाजी से बचें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि स्वयं की और दूसरों की जान सुरक्षित रह सके।
इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button