बेल्हाडीह के किसान समारू की सफलता—ऑनलाइन टोकन और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से मिली बड़ी राहत

रिपोर्टर – दीपक यादव
लोकेशन – सक्ती, छत्तीसगढ़
सक्ति जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान 15 नवंबर से शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार की नई एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक सशक्त उदाहरण ग्राम बेल्हाडीह के किसान समारू बंजारे की सफलता की कहानी है।
किसान समारू बंजारे ने इस वर्ष धान उपार्जन केंद्र बेल्हाडीह में 31.20 क्विंटल धान विक्रय कर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त किया। धान बेचने के बाद उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति गहरी संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि—
“पहले टोकन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, पूरा दिन खत्म हो जाता था। अब मोबाइल से ही ऑनलाइन टोकन कट जाता है, समय पर सूचना मिल जाती है, और केंद्र पहुँचते ही तुरंत तौल हो जाती है।”
उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई ऑनलाइन टोकन प्रणाली को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। किसान समारू के अनुसार—
खरीदी केंद्रों में अब भीड़ की समस्या नहीं होती
प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है
तौल तुरंत हो जाती है
और समय पर भुगतान होने से आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है
इन व्यवस्थाओं ने किसानों के बीच उत्साह और भरोसा बढ़ाया है। समारू बंजारे जैसे किसान अब अपने धान का विक्रय आत्मविश्वास के साथ कर पा रहे हैं, जिससे उनकी आय और सुविधा दोनों बढ़ी हैं।
सक्ति जिले की सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी प्रणाली यह साबित करती है कि सरकार की किसान हितैषी नीतियाँ सही मायनों में जमीन पर उतार दी गई हैं, जिनका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।




