जांजगीर-चांपा

चांपा रेलवे स्टेशन में आज अचानक चहल-पहल

जांजगीर-चांपा

बिलासपुर रेंज के आईजी और एसपी ने RPF थाने का औचक निरीक्षण किया। उच्च अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही RPF थाना परिसर में सफाई और व्यवस्था का विशेष ध्यान देते हुए पूरा थाना चमचमा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षण की सूचना मिलते ही RPF थाना प्रभारी और उनकी टीम पूरे थाने को व्यवस्थित करने में जुट गई। रिकॉर्ड रूम से लेकर कंट्रोल रूम तक हर जगह साफ-सफाई और व्यवस्था का खास इंतजाम दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य केवल तब देखने को मिलता है, जब कोई बड़ा अधिकारी स्टेशन क्षेत्र में पहुंचता है। आम दिनों में रेलवे स्टेशन परिसर और RPF थाना क्षेत्र में ऐसी साफ-सुथरी तस्वीर नज़र नहीं आती। यात्रियों ने बताया कि रोज की साफ-सफाई और निगरानी व्यवस्था में सुधार की जरूरत है, क्योंकि स्टेशन के कई हिस्सों में गंदगी और लापरवाही साफ झलकती है।

निरीक्षण के दौरान आईजी और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, गश्त व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश देते हुए यह भी कहा कि साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था केवल निरीक्षण के दिन नहीं, बल्कि नियमित रूप से बनाए रखना RPF की जिम्मेदारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button