सूरजपुर जिला साहू संघ को मिला नया नेतृत्व, रामलल्लू साहू बने जिलाध्यक्ष

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर- सुरेन्द्र साहू
सूरजपुर जिला साहू संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष पद का निर्वाचन गुरुवार को मंगल भवन, सूरजपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सामाजिक एकता के वातावरण में आयोजित की गई।
निर्वाचन कार्यक्रम में जिला साहू संघ के पर्यवेक्षक रामजतन साहू एवं मनमोहन साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं समन्वय समिति के सदस्य रामकृपाल साहू, रामविलास साहू, जोखनलाल साहू, मार्तंड साहू, राजपाल साहू, बनवारी लाल गुप्ता, सौरभ साहू, बिरजाराम साहू, ओमप्रकाश साहू, राजेश साहू सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन में प्रेमनगर निवासी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक रामलल्लू साहू को जिला साहू संघ सूरजपुर का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही श्रीमती देव मुनिया साहू को जिला उपाध्यक्ष, रामकृपाल साहू (रामू), ग्राम छापर को संगठन सचिव, रामप्राण साहू को संगठन सचिव तथा श्रीमती राजकुमारी साहू को संगठन सहसचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही साहू समाज में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला। समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू ने कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से निभाएंगे। समाज को संगठित कर उसकी सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक मजबूती के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे तथा साहू समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग शामिल हुए। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




