रायपुरसूरजपुर

सूरजपुर पुलिस ने गायत्री मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर:- सुरेन्द्र साहू
लोकेशन:- सूरजपुर, छत्तीसगढ़


सूरजपुर पुलिस ने गायत्री मंदिर की दान पेटी से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर करीब 5 हजार रुपये की नकदी चोरी की थी। मामला थाना सूरजपुर क्षेत्र का है। 22 दिसंबर 2025 को केतका रोड निवासी अवधेश गोयल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे मंदिर के पुजारी ने सूचना दी कि 21 दिसंबर की रात कोई अज्ञात चोर मंदिर के पीछे के दरवाजे से घुसकर दान पेटी का ताला तोड़ गया। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर रोहित अगरिया, पिता राजू अगरिया, निवासी जेलपारा, सूरजपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी स्वीकार की और बताया कि पैसों की जरूरत के चलते उसने यह काम किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से 400 रुपये बरामद हुए हैं। शेष राशि उसने खाने-पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button