सूरजपुर

सूरजपुर पुलिस का सख्त रुख — फटे टायरों से ट्रक चलाने पर 20 हजार का जुर्माना, सड़क सुरक्षा पर नई पहल से लापरवाह चालकों को चेतावनी

सूरजपुर

सड़क सुरक्षा को लेकर सूरजपुर पुलिस ने आज अनोखा लेकिन सख्त कदम उठाया है। जिले में पुलिस न केवल चालकों को जागरूक कर रही है बल्कि लापरवाही दिखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी कर रही है।

एक ओर जहां पुलिस विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर रचनात्मक पहल की है — मीडिया की माइक आईडी की तरह सड़क सुरक्षा के स्लोगन के साथ लापरवाह चालकों से बात कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है — वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त जुर्माना लगाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जब पुलिस ने 18 चक्के वाले ट्रेलर (क्रमांक CG 12 BG 7058) को फटे टायरों के सहारे सड़कों पर दौड़ते पाया। इस तरह की लापरवाही से आम लोगों के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में पुलिस ने 20 हजार रुपये का चालान काटा।

यह कार्रवाई एडिशनल एसपी संतोष महतो के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि फटे टायरों पर भारी वाहन चलाना न केवल चालक की बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की भी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

अधिकारियों का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एडिशनल एसपी संतोष महतो ने कहा

“सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर वाहन चालक को यह समझना होगा कि सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाना उसकी कानूनी और सामाजिक दोनों जिम्मेदारी है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button