
लोकेशन- सूरजपुर/रिपोर्टर- सुरेन्द्र साहू



दिनांक 01 मार्च 2026 को सूरजपुर जिले में साहू समाज द्वारा माता कर्मा जयंती को सरगुजा संभागीय स्तर पर मनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू का सूरजपुर आगमन हुआ, जहाँ जिला अध्यक्ष राम लल्लू साहू एवं संरक्षक रामकृपाल साहू के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इसके पश्चात मंगल भवन, सूरजपुर में आयोजित बैठक में सूरजपुर, कोरिया-एमसीबी, अंबिकापुर, बलरामपुर, जशपुर सहित विभिन्न जिलों से आए साहू समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू ने समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए सरगुजा संभाग के पदाधिकारियों से चर्चा की और सूरजपुर में संभाग स्तरीय माता कर्मा जयंती आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष संभाग स्तरीय माता कर्मा जयंती का आयोजन सूरजपुर में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी समाजजनों को होली पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास साहू, संगठन सचिव राम प्राण साहू, पूर्व अध्यक्ष राजेश साहू, संरक्षक जोखन साहू, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष गैबीनाथ साहू, महिला उपाध्यक्ष देवमुनिया साहू, मुकेश साहू, महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




