सरगुजा

ग्राम जमगाना में रेलवे ट्रैक पर युवक की संदिग्ध मौत, ट्रेन से कटकर जान गई — शिनाख्त के प्रयास जारी

ग्राम जमगाना में ग्लोबल स्कूल के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है, साथ ही पहचान के लिए प्रसार भी किया गया है। मृतक के पास से कोई वैध पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है कि यह घटना दुर्घटना है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई मौत। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो नजदीकी थाना या रेलवे पुलिस से संपर्क करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button